Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लुधियाना 01 Feb : रविवार को पीएयू ग्राउंड में समर गारमेंट्स की बुकिंग के लिए लुधियाना रेडीमेड गारमेंट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (LRGMA) की 7वीं बी-टू-बी प्रदर्शनी LRGMA-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। हर वर्ष की तरह इस बार भी कारोबारियों ने अपने बड़े ग्राहकों से दीप प्रज्वलन करवाकर प्रदर्शनी का आगाज़ किया। इस अवसर पर विशेष रूप से दिल्ली गांधी नगर से गगनदीप सिंह उपस्थित रहे। संस्था पदाधिकारियों ने कारोबारियों और विजिटर्स की मौजूदगी में गणेश वंदना के साथ शो का शुभारंभ किया। पहले ही दिन के अंत तक 2 हजार से अधिक विजिटर्स के पहुंचने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। “गारमेंट इंडस्ट्री की दीपावली बन चुका है शो” LRGMA के प्रधान संदीप बहल और चेयरमैन दर्शन लाल गाबा ने कहा कि यह अब केवल ट्रेड शो नहीं रहा, बल्कि गारमेंट इंडस्ट्री की दीपावली का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि यह उनकी खुशकिस्मती है कि वे हर छह माह में इस दीपावली को अपने व्यापारिक परिवार के साथ मिलकर मना पाते हैं। उन्होंने खुशी जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब कैबिनेटमंत्री संजीव अरोड़ा के प्रयासों से लुधियाना व्यापार को एयरपोर्ट के जरिए नए पंख मिले हैं। साथ ही यूरोप-इंडिया फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भी लुधियाना और भारतीय गारमेंट इंडस्ट्री के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। उद्योग जगत की बड़ी मौजूदगी इस मौके पर ए.एस. दुआ हन्नी, ए.एस. दुआ सन्नी, सौरभ गुप्ता, अमन सिंह गुड्डू, राजीव जैन, तरुण जैन बावा, कमल सेठिया, रजनीश गुप्ता, सुभाष सैनी, इंदरमोहन काला, कांति ठुकराल सहित बड़ी संख्या में उद्योग जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।