Uturn Time
Breaking
जनगणना 2027: कमलजीत सिंह पंछी ने स्व-गणना पूरी कर नागरिकों से भागीदारी की अपील की ऑपरेशन सेफ्टी: पंचकूला में बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती, 110 दिनों में 5809 चालान काटे सेक्टर 45 बुड़ैल की खराब सड़कें, सीवरेज और सफाई व्यवस्था को लेकर शादाब राठी ने सौंपा ज्ञापन चंडीगढ़ के रिहायशी इलाकों में प्रस्तावित बीएंडबी नीति का CRAWFED ने किया विरोध आईटी पार्क थाना पुलिस ने महिंद्रा पिकअप से इंजन वायर चोरी करने वाला आरोपी दबोचा चंडीगढ़ को मिली डॉग एम्बुलेंस, अब सड़क पर घायल पशुओं को मिलेगी तुरंत मदद राज्यपाल से मिले समाज सेवी , सेवा कार्यों पर हुई चर्चा आईटी पार्क थाना पुलिस ने 14.1 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर को दबोचा ट्रांसपोर्ट नगर की बदलेगी तस्वीर: सड़क रीकार्पेटिंग शुरू, पूरे एरिया के कायाकल्प की तैयारी पनेशिया कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत, 13 साल बाद बहाली के आदेश जीरकपुर में योगिता श्री के दफ्तर का उद्घाटन, श्री हिंदू तख्त की बैठक आयोजित डेराबस्सी मंडियों का दौरा, केंद्र की रियायतों से गेहूं खरीद में आई तेजी: संधू
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री ने डिजिटल हरियाणा में सहयोग देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए* चंडीगढ़, 25 दिसंबर-- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के विभागों को ‘डिजिटल हरियाणा’ के सपने को हकीकत में बदलने में दिए गए उनके योगदान के लिए 9 गुड गवर्नेंस अवॉर्ड प्रदान किए। इनमें चार राज्य स्तरीय (फ्लैगशिप योजना) और पांच राज्य स्तरीय पुरस्कार शामिल हैं। यह अवार्ड पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी और महान स्वतंत्रता सेनानी महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर गुरुवार को पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय सुशासन दिवस के कार्यक्रम में दिये गए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों में सरकारी सेवा के दौरान डिजिटल माध्यम से कार्यों को सरल बनाने में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों में डिजिटल सुधार लागू कर नागरिक-केंद्रित सेवाओं को समयबद्ध और सहज बनाने में योगदान दिया। *राज्य स्तरीय पुरस्कार (फ्लैगशिप योजना) प्राप्त करने वाले विभाग/परियोजनाएँ: * राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग: स्मार्ट, सीमलेस और पेपरलेस – डीड रजिस्ट्रेशन का भविष्य सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग:दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLY) हाउसिंग फॉर ऑल विभाग:ईडब्ल्यूएस प्लॉट/फ्लैट आवंटन नीति (लाइसेंसी कॉलोनियों में) हारट्रोन: भविष्य उन्मुख तकनीकों के माध्यम से कौशल विकास का रूपांतरण राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले अन्य विभाग/परियोजनाएँ: प्राथमिक शिक्षा विभाग: पढ़े रोहतक, लिखे रोहतक शिक्षा विभाग: कुशल बिजनेस चैलेंज उद्योग एवं वाणिज्य विभाग: फ्रॉम मेनेस टू मेंडेट – हरियाणा का ई-वेस्ट गवर्नेंस ब्लूप्रिंट राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग: हर घर छत वित्त विभाग: ई-कुबेर- पारंपरिक बैंकिंग से ई-बैंकिंग