Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
दिनेश मौदगिल लुधियाना, 1 फरवरी : जीआरपी के सीआईए द्वारा लुधियाना रेलवे स्टेशन से 6 किलो 750 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को काबू कर मामला दर्ज किया गया है। स्पैशल डीजीपी रेलवेज पंजाब आईपीएस शशिप्रभा द्विवेदी, एआईजी रेलवे पंजाब अमरप्रीत सिंह घुम्मण, कप्तान पुलिस इन्वेस्टिगेशन जीआरपी पंजाब बलराम राणा और उपपुलिस कप्तान जीआरपी लुधियाना के दिशा निर्देशों पर तथा इंस्पैक्टर पलविंदर सिंह इंचार्ज सीआईए जीआरपी पंजाब कैंप एट लुधियाना की हिदायतों पर बदमाशों, स्मगलरों और नशे के खिलाफ चलाई हुई मुहिम के तहत एसआई बीरबल ने पुलिस पार्टी सहित रेलवे स्टेशन लुधियाना से आरोपी अजय साहनी जिला वैशाली बिहार के पास से 6 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद करके आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना जीआरपी में मामला दर्ज किया है। इंस्पैक्टर पलविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की उम्र लगभग 40 साल की है। आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है और आरोपी से इस बारे में गहराई से पूछताछ की जाएगी।