Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 25 Dec : क्रिसमस और नए साल के त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जीरकपुर पुलिस की ओर से बुधवार को शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च वीआईपी रोड और ढकोली क्षेत्र में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी देखने को मिली। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा। फ्लैग मार्च के दौरान एएसपी गजलप्रीत कौर स्वयं मौके पर मौजूद रहीं और उन्होंने पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मार्केट एसोसिएशन, दुकानदारों और स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात कर उनसे सीधा संवाद किया। एएसपी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि त्योहारों के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पुलिस आम जनता और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एएसपी गजलप्रीत कौर ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से अपील की कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति, झगड़े, नशाखोरी या हुड़दंग की सूचना मिले तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय भीड़ अधिक होती है और ऐसे में शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन पुलिस ऐसी किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्रिसमस और नववर्ष के मद्देनजर जीरकपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। गश्त बढ़ा दी गई है, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और किसी भी तरह की शरारत, अवैध गतिविधि या कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य सड़कों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में पैदल मार्च किया, जिससे आम लोगों में पुलिस की मौजूदगी का सकारात्मक संदेश गया। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने भी पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि फ्लैग मार्च से उन्हें सुरक्षा का भरोसा मिला है। पुलिस प्रशासन ने साफ संकेत दिया कि त्योहारों के दौरान जीरकपुर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।