Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/2 फरवरी। जालंधर के जमशेर खास में लग रहे बायो-गैस/बायो-फ्यूल प्लांट को लेकर चल रहा विरोध तेज हो गया है। इसे लेकर सोमवार को किसान यूनिययन सिद्धूपुर के लोग अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर धरना लगाने पहुंचे। धरना देने से पहले ही पुलिस ने उनको रोक दिया। इसके बाद किसानों ने सोफी पिंड में रोड पर धरना लगा दिया। इससे गांवों को जाने वाला ट्रैफिक बाधित हो गया और जाम लग गया। किसान यूनियन के नेताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि प्लांट को आबादी से दूर शिफ्ट किया जाए। स्थानीय लोगों, किसानों और नेताओं का कहना है कि यह प्लांट आबादी वाले क्षेत्र के लिए खतरनाक हो सकता है। किसान यूनियन सिद्धूपुर ने इसके गेट को लेकर भी सवाल उठाया है। किसान नेताओं का कहना है कि प्लांट के दो गेट लगाए जा रहे हैं। एक गेट मंडी की तरफ बनाया जा रहा है जो बिल्कुल गलत है। इस गेट का काम रुकना चाहिए नहीं तो मंडी ही खत्म हो जाएगी। इस प्लांट से होने वाले प्रदूषण को को लेकर भी किसानों ने आपत्ति जाहिर की है। प्लांट के विरोध में किसान यूनियन सिद्धू ने पहले 1 जनवरी को अमृतसर-दिल्ली हाईवे जाम करने की कॉल दी थी, लेकिन संत रविदास जयंती और पीएम के दौरे के चलते वापस ले लिया था। ----