Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ में युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, थार सवार युवकों पर आरोप अजीत झा.चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में एक युवती के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पहले दो युवतियां आपस में झगड़ती नजर आती हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद मामला और गंभीर हो जाता है, जब थार गाड़ी में सवार युवक एक युवती के साथ मारपीट करते हुए मौके से फरार हो जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर मौजूद युवतियां आपस में गाली-गलौज और हाथापाई कर रही हैं। इसी दौरान काले रंग की थार वहां खड़ी दिखाई देती है, जिसमें दो युवक सवार बताए जा रहे हैं। आरोप है कि इन्हीं युवकों ने विवाद में दखल देते हुए एक युवती के साथ मारपीट की और बाद में वहां से फरार हो गए।वायरल वीडियो के अनुसार, दोनों युवतियां लाल रंग की शर्ट पहने हुए नजर आती हैं। थार में सवार एक युवक काले रंग की बनियान में है, जबकि दूसरा युवक काले रंग की हाफ बाजू की शर्ट पहने दिखाई देता है। वहीं, एक अन्य युवक सफेद रंग की जैकेट पहने बीच-बचाव करने की कोशिश करता हुआ भी वीडियो में नजर आता है। वीडियो में शामिल कुछ युवक और युवतियां नशे की हालत में प्रतीत हो रहे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस पूरे मामले को लेकर अभी तक चंडीगढ़ पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।फिलहाल, वीडियो के वायरल होने के बाद मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि घटना कब और कहां की है तथा इसमें शामिल लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की प्रतिक्रिया और जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।