Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 03 Feb । संविधान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘घर-घर संविधान’ अभियान को आज व्यापक समर्थन मिला। अभियान का कुशल नेतृत्व माननीय प्रधान धर्मवीर राणा एवं पूर्व चेयरमैन समदर्श वेद ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और सामाजिक प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में महासचिव विजेंद्र डुलगच, चेयरमैन रणवीर सिंह, नरेश काकड़ा, अनिल दुबे, काला, संजू लोहट, मोनू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं महिला शक्ति की ओर से गीत/शक्तिमान मोनिका नागर, लता, सुरजीत, भजनलाल सहित अन्य महिला साथियों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डोर-टू-डोर अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने लोगों को संविधान के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। सभी साथियों की सक्रिय भागीदारी से अभियान को नई मजबूती मिली और आमजन में संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचा। अभियान के आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह जनसंपर्क और जनसंवाद के माध्यम से संविधान की भावना को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।