Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 03 Feb : शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल सेक्टर-43 चंडीगढ़ द्वारा दिनांक 2 फरवरी से 8 फरवरी तक 7 दिवसीय एन.एस.एस. (राष्ट्रीय सेवा योजना) शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के अंतर्गत छात्र-छात्राएं विभिन्न सामाजिक, स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। शिविर के तीसरे दिन, 3 फरवरी को एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों ने स्कूल द्वारा गोद लिए गए गांव इटावा का दौरा किया। इस अवसर पर “स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण” विषय पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गांव इटावा की आंगनवाड़ी एवं डिस्पेंसरी परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 50 एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद जसबीर सिंह बंटी प्रातः 10:30 बजे कार्यक्रम में उपस्थित हुए तथा विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने युवाओं से स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं साफ-सुथरे वातावरण के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका ने यह सिद्ध किया कि युवा पीढ़ी समाज के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय ग्रामीणों एवं उपस्थित प्रतिनिधियों ने इस पहल की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियानों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।