Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/4 फरवरी। पंजाब की पटियाला पुलिस की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव से पहले वायरल हुई थी। इस मामले की आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया। साथ ही साफ किया कि इस वायरल ऑडियो की जांच सीएफएसएल (केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) चंडीगढ़ में होगी। साथ ही पुलिस को इस मामले में एक्शन करना होगा। हालांकि इससे पहले अकाली दल ने पुलिस के दावों पर सवाल उठाए थे। अकाली दल ने कहा था कि पुलिस ने इसे फेक करार दे दिया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्होंने किस लैब या एजेंसी से इसकी जांच कराई है। बता दें कि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने एक कॉल रिकॉर्डिंग अपने अकाउंट से पोस्ट की थी। सुखबीर बादल ने दावा किया था कि यह कॉल रिकॉर्डिंग पटियाला पुलिस की कॉन्फ्रेंस कॉल पर हुई मीटिंग की है, जिसमें पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा डीएसपी को अकाली उम्मीदवारों के साथ नामांकन के वक्त धक्केशाही करने के लिए कह रहे हैं। रिकॉर्डिंग में एसएसपी पुलिस अधिकारियों से कहते हुए सुने जा रहे हैं कि नामांकन पत्र छीनना, फाड़ना या जो भी करना हो, उम्मीदवारों के घर, गांव या रास्ते में करो। नामांकन केंद्रों में इस तरह की कोई हरकत नहीं होनी चाहिए। हालांकि उस समय पटियाला पुलिस ने इसे एआई से बनाया गया फेक वीडियो कहकर खारिज कर दिया था। ----