Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/4 फरवरी। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गढ़शंकर स्थित पंजाब वक्फ बोर्ड के रेंट कलेक्टर मोहम्मद यासीन और एक संविदा चपरासी मोहम्मद तालीम को 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बलाचौर निवासी एक किसान की शिकायत पर की गई, जिससे जमीन की लीज रिन्यूअल के बदले पैसों की मांग की जा रही थी। विजिलेंस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला शहीद भगत सिंह नगर (एसबीएस नगर) के बलाचौर निवासी एक किसान की शिकायत से जुड़ा है। किसान ने बताया कि उसने 2018 से 2021 तक तहसील बलाचौर के गांव भड्ढी में वक्फ बोर्ड की 10 कनाल जमीन लीज पर ली थी। 2021 में लीज की समय समाप्त हुआ था साल 2021 में जब लीज की अवधि समाप्त हुई, तो शिकायतकर्ता ने इसके नवीनीकरण (रिन्यूअल) के लिए रेंट कलेक्टर मोहम्मद यासीन से संपर्क किया। आरोप है कि यासीन ने लीज की फाइल तैयार करने के बदले किसान से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी। जब किसान ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो सौदेबाजी के बाद रिश्वत की रकम घटाकर 20 हजार रुपए तय की गई। इसमें से आरोपी यासीन ने 2,000 रुपए मौके पर ही ले लिए थे और बाकी के 18,000 रुपए बाद में देने को कहा था। किसान विजिलेंस ब्यूरो को की शिकायत किसान ने इस पूरी बातचीत को सबूत के तौर पर रिकॉर्ड कर लिया और इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को कर दी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस की टीम ने एक ट्रैप लगाया। योजना के मुताबिक, जैसे ही दोनों आरोपियों ने सरकारी गवाहों की मौजूदगी में किसान से बाकी के 18,000 रुपए लिए, विजिलेंस ब्यूरो की एसबीएस नगर टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। विजिलेंस थाना जालंधर में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। ----