Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 04 Feb : पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी बलटाना की टीम ने एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाका बंदी के दौरान एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़कर उसके कब्जे से 110 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी बलटाना के प्रभारी के निर्देशानुसार 3 फरवरी को एएसआई सुलाखन सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और नाका बंदी कर रहे थे। उनके साथ एएसआई पवन कुमार, हेड कांस्टेबल रमनदीप सिंह और पीएचजी मनजीत सिंह भी मौजूद थे। पुलिस टीम बलटाना स्थित वेलवेट क्लर्क होटल के पीछे कच्चे रास्ते पर पैदल नाका बंदी कर रही थी। रात करीब 9 बजे पुलिस टीम ने देखा कि एक युवक गंदी नाली की ओर से पैदल आता दिखाई दिया, जिसके दाहिने हाथ में मोम का एक लिफाफा था। जैसे ही युवक की नजर पुलिस पर पड़ी, वह घबरा गया और पीछे मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे रुकने के लिए आवाज दी, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को मौके पर ही काबू कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान सुखविंदर सिंह पुत्र जसविंदर सिंह निवासी गांव नवीपुर, नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि वह वर्तमान में डेराबस्सी स्थित पार्क स्ट्रीट के पास भरभूर सिंह के मकान में किराए पर रह रहा है। पुलिस ने जब युवक के हाथ में पकड़े मोम के लिफाफे के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। संदेह होने पर पुलिस ने लिफाफे की तलाशी ली, जिसमें गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ को कांटे से तौलने पर उसका वजन 110 ग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।