Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 04 Feb : वार्ड नंबर 7 बलटाना में जनहित को ध्यान में रखते हुए एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य जांच व परामर्श की सुविधाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के सदस्य करमजीत सिंह चौहान की अगुवाई में कैंप में सेवाएं देने वाले सभी डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना रहा। कैंप में डॉ रेनू वर्मा और डॉ पारस बटला ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। यह शिविर मिस्ट हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया गया, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकीं। कैंप के आयोजन में वार्ड नंबर 7 के इंचार्ज सुरेश सैनी और ब्लॉक इंचार्ज रमन सैनी की अहम भूमिका रही। साथ ही समाजसेवी दिक्षित सिंगला, कमल, रिया, आरती, नदीम और एकता सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौके पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी मेडिकल कैंप लगातार लगाए जाएंगे ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।