Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 05 Feb :भारतीय जनता युवा मोर्चा चंडीगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार झा ने आज वार्ड नंबर 20 के हल्लोमाजरा एवं डीप कॉम्प्लेक्स क्षेत्रों में व्याप्त गंभीर समस्याओं को लेकर नगर निगम चंडीगढ़ के माननीय महापौर को ज्ञापन सौंपा। अभय झा ने बताया कि हल्लोमाजरा और डीप कॉम्प्लेक्स में सीवरेज ओवरफ्लो, पेयजल एवं सफाई व्यवस्था की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। दोनों ही क्षेत्रों में प्रतिदिन सीवरेज का ओवरफ्लो हो रहा है, जिससे लगभग हर गली और सड़क पर गंदा पानी फैला रहता है। इसके कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार सीवरेज ओवरफ्लो के चलते गंदा व दूषित पानी लोगों के घरों में घुस रहा है, जिससे क्षेत्र में बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। बच्चे, बुज़ुर्ग और महिलाएं विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं और आए दिन लोग बीमार पड़ रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कई परिवार अपने मकान बेचकर अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरित होने को मजबूर हो रहे हैं, क्योंकि इन अस्वस्थ और असुरक्षित परिस्थितियों में रहना उनके लिए संभव नहीं रह गया है। अभय झा ने कहा कि यह समस्या जनस्वास्थ्य एवं जनसुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। उन्होंने महापौर से आग्रह किया कि इस विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएं, ताकि सीवरेज, पेयजल एवं सफाई से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान जल्द से जल्द किया जा सके। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नगर निगम प्रशासन इस गंभीर जनहित के मुद्दे पर शीघ्र और ठोस कार्रवाई करेगा।