Uturn Time
Breaking
Phagwara: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्रों को पौधे बांटे गए और साफ़-सुथरे पर्यावरण का संदेश दिया गया Chandigarh: डीएपी-यूरिया संकट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नड्डा को पत्र, पंजाब में खाद आपूर्ति पर चिंता ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत लुधियाना में 12 से 16 जून तक ज्यादातर मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, जरूरी दवाएं अस्पतालों के बाहर मिलेंगी Hisar: बार काउंसिल ऑफ इंडिया का बड़ा एक्शन, दलीप जाखड़ निलंबित सीपी ऑफिस बाहर मंदिर समर्थकों का प्रदर्शन, थाने से आरोपी भगाने वालों पर फिर एक्शन नहीं, समाजसेवी किए जा रहे बदनाम Hoshiarpur: मिशन क्लीन पंजाब’ सफाई व्यवस्था के लिए बेहद लाभकारी रहेगा : करमजीत कौर Hoshiarpur: पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम: अविनाश राय खन्ना Hoshiarpur: विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दी गई एसआईआर संबंधी विशेष ट्रेनिंग ​Jagran: जगरांव में अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व प्रत्याशियों और कई दिग्गज नेताओं ने थामा 'वारिस पंजाब' का दामन हिमाचल की रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, जंगल से केरल और पंजाब के 2 युवक अरेस्ट, नशा बरामद पंजाब में प्री-मानसून की शुरुआत, लुधियाना में ओले गिरे, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Logo
Uturn Time
पीजीआई सेमिनार में आए डॉक्टर से ऑटो में बर्बरता सुनसान इलाके में ले जाकर चाकू दिखाया, मारपीट कर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करवाया अजीत झा.चंडीगढ़:शहर में बाहरी लोगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हैदराबाद से पीजीआई चंडीगढ़ में आयोजित सेमिनार में शामिल होने आए एक डॉक्टर के साथ ऑटो चालक और उसके साथियों ने लूट और हिंसा की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।पीड़ित डॉक्टर की पहचान डॉ. अनिल के रूप में हुई है, जो मंगलवार रात चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन से बाहर निकलते ही उन्होंने एक ऑटो लिया, जिसमें चालक के अलावा पहले से ही दो युवक सवार थे। डॉक्टर को पीजीआई जाना था, लेकिन ऑटो चालक ने रास्ता भटकाते हुए उन्हें अलग-अलग इलाकों में घुमाना शुरू कर दिया। इंडस्ट्रियल एरिया में रोका ऑटो, फिर हमला जब ऑटो इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के अंतर्गत एक सुनसान स्थान पर पहुंचा, तो आरोपियों ने अचानक ऑटो रोक दिया और डॉक्टर पर हमला कर दिया। डॉक्टर के अनुसार, आरोपियों के पास तेजधार हथियार थे और विरोध करने पर उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। हमले में डॉक्टर के हाथ, जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। गूगल-पे से पैसे ट्रांसफर कराए, मोबाइल-लैपटॉप भी छीना मारपीट के दौरान आरोपियों ने डॉक्टर से गूगल-पे का पासवर्ड पूछकर जबरन खाते से पैसे ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद आरोपी उनका मोबाइल फोन और लैपटॉप लूटकर फरार हो गए। जाते-जाते आरोपियों ने घायल डॉक्टर को सड़क पर धक्का देकर गिरा दिया। अस्पताल में इलाज, फिर हैदराबाद रवाना घायल डॉक्टर ने किसी तरह राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। उन्हें इलाज के लिए सेक्टर-32 अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर के साथी उन्हें वापस हैदराबाद ले गए।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन से लेकर इंडस्ट्रियल एरिया तक के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।