Uturn Time
Breaking
Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां Ludhiana: 5 साल के आध्वीन ने रचा रिकॉर्ड, 60 सेकंड में पहचाने 133 देशों के झंडे Ludhiana: कराटे प्रतियोगिता में बीवीएम ऊधम सिंह नगर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, गुरजिंदर सिंह ने जीता स्वर्ण पदक Panchkula: पंचकूला के Panchkula: पंचकूला के दो बुजुर्ग मरीजों का जटिल हृदय रोग से सफल इलाज, इम्पेला पंप की मदद से हुई प्रोटेक्टेड एंजियोप्लास्टीदो बुजुर्ग मरीजों का जटिल हृदय रोग से सफल इलाज, इम्पेला पंप की मदद से हुई प्रोटेक्टेड एंजियोप्लास्टी Zirakpur: ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट के सामने युवती को बाइक ने मारी टक्कर, बेहोश होकर सड़क पर गिरी; एसएसएफ ने अस्पताल पहुंचाया Zirakpur: जर्नैल एन्क्लेव में बैरिकेड पर विवाद, रहवासियों ने जताई आपत्ति; पूर्व पार्षद नवी बोले—लोगों की मांग पर दोबारा लगाया Zirakpur: बरसात में जलभराव रोकने के लिए नगर परिषद की अपील, नालियों में कूड़ा न डालें शहरवासी : विर्क Panchkula: पंचकूला पुलिस के 30 हवलदार बने एएसआई, कमिश्नर पंकज नैन ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं Derabassi: गुरुद्वारा सिंह सभा पहाड़ी में नई प्रबंधक कमेटी का गठन, संगत की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ फैसला Zirakpur: फैक्ट्री पर पुलिस की दस्तक: जीरकपुर में फ्रूट बीयर यूनिट की जांच, फूड सेफ्टी मानकों पर उठे सवाल Amritsar: अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो सगे भाइयों समेत 9 गिरफ्तार; 8.53 किलो हेरोइन और 8 पिस्तौल बरामद Barara: कम्बास का प्राचीन शिव मंदिर बना आस्था का केंद्र, स्वयं प्रकट शिवलिंग के दर्शन के लिए उमड़ते हैं श्रद्धालु
Logo
Uturn Time
नवीन गोगना जगरांव 5 फरवरी/युटर्न : जगरांव के गांव लक्खा में दलित बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट मामले में पुलिस द्वारा उन्हीं पर ही झूठा मामला दर्ज किए जाने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वीरवार को दलित एवं मजदूर महिलाओं ने काली चुन्नियां लेकर एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी करते हुए पुलिस के कथित पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ रोष जताया। अवतार सिंह ने बताया कि गांव लक्खा के एक व्यक्ति ने उसी गांव के दलित बुजुर्ग दंपती के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि हमलावर ने अपनी ही उंगली पर खुद चोट मारकर पीड़ित दलित बुजुर्ग दंपती और उनके पड़ोसी, पूर्व दलित सरपंच के खिलाफ धारा 26 के तहत झूठा मामला दर्ज करवाया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि थाना हठूर के एएसआई ने जांच के दौरान पीड़ित बुजुर्ग दंपती के बयान अपनी मर्जी से लिखकर हमलावर पक्ष का समर्थन किया। इतना ही नहीं, पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करते हुए जांच के दौरान ही पीड़ित बुजुर्ग को जेल भेज दिया गया, जिससे जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। पेंडू मजदूर यूनियन की नेता बीबी जसबीर कौर के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में मांग की गई कि पीड़ित दलित परिवार पर दर्ज झूठा मामला तुरंत रद्द किया जाए और दलित गरीब बुजुर्ग दंपती पर अत्याचार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर पेंडू मजदूर यूनियन के जनरल सेक्रेटरी अवतार सिंह रसूलपुर और जिला प्रधान सुखदेव सिंह माणूंके ने कहा कि अत्याचार के शिकार लोगों पर ही झूठा पुलिस केस दर्ज करना गंभीर अन्याय है। वहीं पेंडू मजदूर यूनियन मशाल के नेता मदन सिंह ने चेतावनी दी कि यदि झूठा मामला रद्द नहीं किया गया तो संगठन के कार्यकर्ता आने वाले संघर्ष करेंगे। एसएसपी ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा प्रदर्शन के दौरान एसएसपी लुधियाना देहाती ने संगठन के नेताओं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच और जल्द इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर जसवीर कौर, बब्बी कौर, परमजीत कौर, सिमलो कौर सहित कई दलित व मजदूर महिलाएं मौजूद रहीं