Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अमृतसर में दो हैंड ग्रेनेड बरामद,
नवीन गोगना लुधियाना 5 फरवरी /युटर्न : अमृतसर शहरी पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियों (यूएपीए) और आर्म्स एक्ट से जुड़े गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी जमानत पर रिहा होने के बाद लंबे समय से फरार था। आरोपी से दो हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद हुई है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि रंजीत सिंह बठिंडा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर की हत्या के मामले में भी वांछित था। इस प्रकरण में उसके साथ सह-आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों का नाम भी सामने आया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह पहले भी हिंसक गतिविधियों में शामिल रहा है। रंजीत सिंह पर अमृतसर के गोल्डन टेंपल के पास हेरिटेज स्ट्रीट क्षेत्र में प्रतिमाओं के साथ तोड़फोड़ की घटना में संलिप्तता के आरोप भी हैं। पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सार्वजनिक शांति और कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनती हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अमृतसर ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब उसके नेटवर्क, सहयोगियों और अन्य आपराधिक मामलों से जुड़े संबंधों की जांच कर रही है। संबंधित मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। संगठित अपराध और सार्वजनिक सुरक्षा को प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी और जांच की जा रही है।