Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
सोनू टुटेजा बठिंडा/यूटर्न/6 फरवरी। कांग्रेस पार्टी के सांसद एवं विपक्षी दल के नेता राहुल गांधी द्वारा पंजाब के राज्य रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को देश का गद्दार कहे जाने के खिलाफ बीजेपी द्वारा कड़ा रोष व्यक्त किया गया। इसी कड़ी में बठिंडा में भाजपा जिला इकाई की ओर से फायर ब्रिगेड चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिला प्रधान सरूप चंद सिंगला ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा निंदनीय, शर्मनाक और देश की एकता को ठेस पहुंचाने वाली है। भाजपा नेताओं ने मांग की कि राहुल गांधी तुरंत सार्वजनिक रूप से बिट्टू से माफी मांगें। इस दौरान प्रधान सरूप चंद सिंगला ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी और उनकी तथाकथित राहुल ब्रिगेड, जिसमें पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह वड़िंग और सुखविंदर सिंह रंधावा जैसे नेता शामिल हैं, की सोच पूरी तरह घटिया और देशविरोधी है। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी जैसे नेता सिख कौम से संबंध रखने वाले नेताओं की मौजूदगी में रवनीत सिंह बिट्टू को देश का गद्दार कहते हैं, तो यह केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरी सिख कौम का अपमान है। ----