Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 6 फरवरी : भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और अंडर-19 टीम के उपकप्तान विहान मल्होत्रा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 30 लाख रुपये में खरीदा है। इस खबर से पंजाब के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विहान मल्होत्रा मूल रूप से पटियाला से हैं और तेजतर्रार बल्लेबाजी व शानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में अंडर-19 टूर्नामेंटों में उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं और फ्रेंचाइज़ी का ध्यान आकर्षित किया। विहान का लुधियाना से भी खास पारिवारिक जुड़ाव है। वे प्रसिद्ध हार्ट सर्जन डॉ. सरजू रल्हान, डीएमसी अस्पताल लुधियाना, के भतीजे हैं। डॉ. रल्हान शहर के प्रतिष्ठित लोधी क्लब लुधियाना के जनरल सेक्रेटरी भी हैं।