Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंचकूला 06 Feb : पंचकूला गोल्फ लीग सीज़न-2 के तीसरे दिन ग्रुप-A की टीमों ने मुकाबले को और रोमांचक बना दिया। दो-दो मैच खेले जाने के बाद क्वालिफिकेशन की दौड़ और कड़ी हो गई है, जहां अंक तालिका में शीर्ष स्थान के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है और हर बोनस पॉइंट निर्णायक साबित हो रहा है। तीसरे दिन के खेल के बाद क्लब्स ऑन फ्लेम्स ने शानदार और संतुलित प्रदर्शन करते हुए ग्रुप-A में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। टीम ने 661 गेम पॉइंट्स और 25 बोनस पॉइंट्स के साथ कुल 686 अंक जुटाए। डिफेंडिंग चैंपियन हाईलैंड किंग्स भी महज एक अंक पीछे रहते हुए 685 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं, जहां उनके बोनस पॉइंट्स ने उन्हें मजबूती से खिताबी दौड़ में बनाए रखा है। शिवालिक स्विंगर्स ने लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए 677 अंक हासिल किए, जबकि एडीएस फाल्कन्स 669 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। ग्रीन वॉरियर्स ने 663 अंक जुटाए, वहीं टी टाइटन्स ने संतुलित खेल के दम पर 657 अंक अपने नाम किए। तालिका में आगे स्नीकिन गोल्फर्स 649 अंकों के साथ और जीबी लीजेंड्स 635 अंकों के साथ क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर रहे। तीसरे दिन के बाद ग्रुप-A की स्थिति पूरी तरह खुली हुई है। आने वाले मुकाबलों में व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ-साथ फोरबॉल बोनस पॉइंट्स पर भी नजरें टिकी रहेंगी, क्योंकि क्वालिफिकेशन की जंग अब आखिरी दौर तक जाने के संकेत दे रही है।