Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
पंचकूला 06 Feb : सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से थाना यातायात सूरजपुर द्वारा एसआई अभिषेक के नेतृत्व में एक सराहनीय एवं जनहितकारी पहल की गई है। यातायात पुलिस टीम द्वारा बरवाला–डेराबस्सी रोड तथा ओल्ड बरवाला बाईपास के समीप बने डिवाइडरों पर हेज़र्ड साइन बोर्ड लगाए गए हैं। इन साइन बोर्डों का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को डिवाइडर की जानकारी पूर्व में ही देना है, ताकि वे सतर्क रहते हुए वाहन चलाएं और संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उल्लेखनीय है कि इन दोनों स्थानों पर पूर्व में किसी प्रकार के चेतावनी साइन बोर्ड नहीं लगे थे, जिसके कारण कई बार सड़क दुर्घटनाएं घटित हो चुकी थीं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाए गए इन हेज़र्ड साइन बोर्डों से विशेषकर रात्रि समय एवं तेज़ गति से चलने वाले वाहनों के चालकों को समय रहते सतर्कता मिलेगी, जिससे सड़क सुरक्षा को मजबूती प्राप्त होगी। पंचकूला ट्रैफिक पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और सुरक्षित सड़क व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।