Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
— ‘डी-एडिक्शन’ के तहत 27 व्यक्तियों को नशा मुक्ति उपचार के लिए किया गया प्रेरित चंडीगढ़, 26 दिसंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए छेड़ी गई मुहिम ‘ युद्ध नशों विरुद्ध’ को लगातार 300वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 327 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पूरे राज्य में 63 एफआईआर दर्ज कर 84 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 300 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 41,881 हो गई है। इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 2.8 किलोग्राम हेरोइन, 1 किलोग्राम अफीम, 518 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 8,890 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस मुहिम की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है। इस अभियान के दौरान 64 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 900 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 327 छापे मारे। दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 360 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। राज्य सरकार द्वारा नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) लागू की गई है। इसी क्रम में पंजाब पुलिस ने ‘डी-एडिक्शन’ के तहत आज 27 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है।