Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
- गिरफ्तार आरोपी शमिंदर सिंह ने भागने की कोशिश की, जवाबी गोलीबारी में हुआ घायल: डीआईजी संदीप गोयल

- बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी: एसएसपी अमृतसर ग्रामीण सुहेल कासिम मीर
चंडीगढ़/अमृतसर, 7 फरवरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर देहाती पुलिस ने अमृतसर के खासा क्षेत्र में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद लकी ओबेरॉय हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से बेरेटा .30 बोर पिस्तौल बरामद की है। यह जानकारी डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने दी। गिरफ्तार आरोपी, जिसकी पहचान जालंधर के मिठापुर निवासी शमिंदर सिंह के रूप में हुई है, अपराध को अंजाम देने के समय एक्टिवा स्कूटर चला रहा था। उल्लेखनीय है कि शमिंदर सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। जानकारी के अनुसार सतविंदरपाल सिंह उर्फ लकी ओबेरॉय को शुक्रवार सुबह जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा की पार्किंग में एक सफेद एक्टिवा पर सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी, जब वह माथा टेकने के बाद वापस जा रहे थे। डीआईजी संदीप गोयल ने कहा कि घटना के तुरंत बाद अपराध में शामिल आरोपियों की पहचान और उनके ठिकानों का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि शमिंदर सिंह ने हत्या के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए अमृतसर के खासा क्षेत्र में शरण ली हुई है। उन्होंने कहा कि इस जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अमृतसर देहाती पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाके लगाए और जांच तेज कर दी। अधिक विवरण साझा करते हुए सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) अमृतसर देहाती सुहेल कासिम मीर ने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान जब पुलिस ने आरोपी को मोटरसाइकिल पर आते देखा तो पुलिस पार्टी ने उसे तुरंत रुकने का इशारा किया, जिसके चलते आरोपी घबरा गया और अपनी मोटरसाइकिल पीछे मोड़ने की कोशिश की, जिसमें वह नियंत्रण खो बैठा और गिर पड़ा। उन्होंने कहा कि इसके बाद भागने की कोशिश में आरोपी ने पुलिस पार्टी पर खुलेआम गोलियां चला दीं, जिसके चलते स्व-रक्षा में पुलिस द्वारा जवाबी गोलीबारी की गई, जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। एसएसपी ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने लकी ओबेरॉय हत्याकांड में एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता के बारे में भी महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। इन खुलासों के आधार पर शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए और छापेमारी तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में पुलिस थाना जालंधर कमिश्नरेट डिवीजन 6 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 3(5) और 61(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत एफआईआर नंबर 25 दिनांक 6/2/2026 पहले ही दर्ज की जा चुकी है।