Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 07 Feb : डड्डूमाजरा में आयोजित समाधान शिविर में स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी जनसमस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। शिविर में विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं और मौके पर ही समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर भाजपा नेता सुमित शर्मा ने डड्डूमाजरा और धनास क्षेत्र से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, नशा मुक्ति से जुड़े मुद्दे और सामाजिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए इनसे सीधे तौर पर चंडीगढ़ के गवर्नर को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग बुनियादी सुविधाओं और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से जूझ रहे हैं, जिनका स्थायी समाधान जरूरी है। शिविर के दौरान पिंकी रानी, प्रोजेक्ट मैनेजर, SOSVA (सोसाइटी फॉर सर्विस टू वॉलंटरी एजेंसिज) ने सिविल डिस्पेंसरी डड्डूमाजरा में संचालित OST (ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थैरेपी) सेंटर के संचालन को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि यह केंद्र नशा पीड़ितों के पुनर्वास में अहम भूमिका निभा रहा है और वर्तमान स्थान लाभार्थियों के लिए सबसे उपयुक्त है। उन्होंने केंद्र को उसी स्थान पर सुचारू रूप से संचालित रखने के साथ-साथ स्टाफ के लिए टॉयलेट, वॉशरूम जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। प्रशासन ने सभी शिकायतों को औपचारिक रूप से दर्ज कर उन्हें संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध समाधान किया जाएगा और आवश्यक कदम शीघ्र उठाए जाएंगे। स्थानीय लोगों ने समाधान शिविर को जनसमस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी मंच बताते हुए उम्मीद जताई कि इस पहल से डड्डूमाजरा और धनास क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा।