Uturn Time
Breaking
Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न पश्चिम बंगाल में जनादेश 2026- सत्ता का नया सवेरा -9 मई 2026 रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती: नई सरकार का शपथ ग्रहण -कई गंभीर चुनौतियां Testing Agin Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 7 फ़रवरी — पंजाब सरकार ने आज एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए आईएएस अधिकारी कमल किशोर यादव को, जो राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के एडमिनिस्ट्रेटिव सचिव के पद पर तैनात थे, तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा के निर्देशों के तहत की गई है। सरकार के जारी आदेश के अनुसार, उन्हें ऑल इंडिया सर्विसेज (डिसिप्लिन एंड अपील) रूल्स, 1969 के नियम 3(1) के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय चंडीगढ़ रखा गया है और नियमों के अनुसार उन्हें सिर्फ गुज़ारा भत्ता (Subsistence Allowance) मिलेगा। इस कार्रवाई के साथ ही एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी IAS जसप्रीत सिंह को भी निलंबित किया गया है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक आधार पर विभागीय जांच के लिए यह कदम उठाया गया है। निलंबन की यह कार्रवाई तत्काल लागू कर दी गई है। पंजाब सरकार की इस सख्त प्रशासनिक कार्रवाई को राज्य राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह मुख्यमंत्री भगवंत मान नेतृत्व वाली सरकार की नौकरशाही क्षेत्र में जवाबदेही और अनुशासन के प्रति रुख को दर्शाता है।