Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/8 फरवरी। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित गांव घोगा से नशा तस्करी का मामला सामने आया है। अमृतसर देहाती पुलिस और सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत एक घर से पाकिस्तान से आई भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद किए हैं। बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 125 करोड़ रुपय आंकी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को सीमा क्षेत्र में नशा और हथियारों की तस्करी से जुड़ी पुख्ता सूचना मिली थी। इसी आधार पर अमृतसर देहाती पुलिस और बीएसएफ ने गांव घोगा में एक संदिग्ध घर पर संयुक्त रूप से छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर के अंदर से कुल 25 किलोग्राम वजन से अधिक हेरोइन बरामद की गई । पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए तस्करी की आशंका इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस को 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 60 जिंदा कारतूस भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह पूरा जखीरा पाकिस्तान से ड्रोन या अन्य माध्यमों के जरिए सीमा पार से भेजा गया था, जिसे आगे पंजाब और देश के अन्य हिस्सों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने मामला दर्ज कर पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस घर का मालिक कौन है और इस तस्करी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। ----