Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
सोनू टुटेजा बठिंडा, 15 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मेयर पदमजीत सिंह मेहता ने लाइनों पार क्षेत्र के वार्ड नंबर 48 में विकास की महत्वपूर्ण पहल करते हुए 1000 गज भूमि पर लगभग 98 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कम्युनिटी हॉल का शिलान्यास किया। इसी के साथ मेहता परिवार ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भव्य मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ भी कराया। समारोह में मेयर के पिता एवं पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान अमरजीत मेहता, माता बबीता मेहता, सीनियर डिप्टी मेयर शाम लाल जैन, पार्षदगण व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। मेयर मेहता ने कहा कि एक वर्ष पहले तक क्षेत्र में न तो मंदिर था और न ही सामाजिक आयोजनों के लिए सामुदायिक भवन। अब सड़कों और पार्कों के विकास के साथ कम्युनिटी हॉल और मंदिर का निर्माण क्षेत्र को मुख्यधारा में लाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सहयोग का आभार जताते हुए कहा कि बठिंडा को आदर्श शहर बनाने की दिशा में कार्य निरंतर जारी रहेगा। मंदिर निर्माण हेतु विभिन्न पवित्र स्थलों से जल और मिट्टी भी मंगवाई गई है।