Uturn Time
Breaking
Chandigarh: करनाल एनकाउंटर मामले में बड़ा फैसला, सीएम नायब सैनी ने दिए जांच के आदेश; स्टेट क्राइम ब्रांच करेगी जांच Pithoragarh: पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे मलबे और बोल्डरों ने तोड़ा वैली ब्रिज, दारमा-व्यास-चौदास घाटी का संपर्क कटा Derabassi: एसएसजीआई में पहली एनाटॉमी एवं फिजियोलॉजी प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने मॉडलों के जरिए समझाई मानव शरीर की कार्यप्रणाली Panchkula: जन हितैषी न्यूज और यूटर्न अखबार के सहयोग से पंचकुला और जीरकपुर में तीज उत्सव की धूम Amritsar: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए एसजीपीसी की पहल, अधिक वीजा जारी करने की मांग Mohali: 220 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में आरोपी बरी, अदालत ने पुलिस जांच में पाई गंभीर खामियां Mohali: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; 10 मोटरसाइकिल और आठ साइकिल बरामद Amritsar: माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, अब कटरा तक जाएगी सबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस बिजली का ट्रांसफार्मर लगाते हुए नीचे गिरा, दो लोग दबे गुडमंडी में ब्रांडेड बता बेची जा रही थी डुप्लीकेट असेसरी, हाईकोर्ट से आई टीम ने की रेड मेयर बिना चार्ज दिए विदेश दौरे पर गईं, सीनियर डिप्टी मेयर ने खुद ही लेटर जारी कर लिया चार्ज Amritsar: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर 6.50 लाख पौधे लगाने का संकल्प, अमृतसर में हरियाली बढ़ाने के लिए चला विशेष अभियान
Logo
Uturn Time
एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान हाई कमीशन से मुलाकात कर 7500 से अधिक श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का हवाला देते हुए निर्धारित कोटे से अधिक वीजा जारी करने की अपील की। साथ ही, करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द दोबारा खोलने की भी मांग उठाई गई।
अमृतसर (आर. के. उप्पल) : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के मुख्य अधिकारी जनाब शायब अहमद वड़ैच से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने नवंबर 2026 में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व के अवसर पर पाकिस्तान जाने वाले अधिक से अधिक सिख श्रद्धालुओं को वीजा जारी करने की मांग की। इस संबंध में हाई कमीशन को लिखित पत्र भी सौंपा गया। 7500 से अधिक श्रद्धालुओं ने जमा करवाए पासपोर्ट एडवोकेट धामी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में होने वाले धार्मिक समारोहों में शामिल होना हर सिख की श्रद्धा है। इस बार 7500 से अधिक श्रद्धालुओं ने पाकिस्तान यात्रा के लिए अपने पासपोर्ट एसजीपीसी कार्यालय में जमा करवाए हैं। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए समझौतों के तहत हर वर्ष एसजीपीसी द्वारा सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान भेजा जाता है। सामान्य तौर पर करीब 1800 श्रद्धालुओं को वीजा जारी किए जाते हैं, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक है। कोटे से अधिक वीजा जारी करने की अपील धामी ने पाकिस्तान हाई कमीशन से धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्धारित कोटे से ऊपर उठकर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को वीजा देने के लिए विशेष व्यवस्था करने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या गुरु नानक देव जी और पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाती है। उन्होंने भारत सरकार से भी पाकिस्तान सरकार के समक्ष यह मामला प्रभावी ढंग से उठाने तथा गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब का गलियारा जल्द पुनः खोलने के लिए प्रयास करने की अपील की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तानी अधिकारियों को श्री हरमंदिर साहिब का स्वर्ण मॉडल और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।