Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/ 16 मार्च।चंडीगढ़ के सेक्टर-22 स्थित नेहरू पार्क में सोमवार सुबह करीब 7 बजे एक महिला द्वारा 8-9 महीने के बच्चे को उठाकर ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया। गनीमत रही कि उस समय बच्चे की मां भी पार्क में मौजूद थी। महिला को बच्चे को लेकर जाते देख मां ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद पार्क में मौजूद लोगों ने महिला को पकड़ लिया और बच्चे को छुड़वाकर उसकी मां को सौंप दिया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और एरिया पार्षद दमनप्रीत को दी गई। सूचना मिलते ही पार्षद मौके पर पहुंचे और महिला पुलिस को बुलवाकर आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पार्षद ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। पूछताछ के दौरान महिला ने खुद को बांग्लादेश की रहने वाली बताया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाने के बाद उसे नारी निकेतन भेज दिया है। फिलहाल सेक्टर-22 पुलिस चौकी इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। गौरतलब है कि ट्राईसिटी में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी शहर के अलग-अलग इलाकों से बच्चों को उठाने की कोशिश के मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में हल्लोमाजरा इलाके में भी दो सप्ताह के भीतर बच्चों के पीछे घूमने के संदिग्ध मामलों की सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी, जिसे लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। पार्षद दमनप्रीत ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि इस तरह के गिरोहों पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि जब भी वे अपने बच्चों के साथ पार्क या बाजार जाएं तो उन पर नजर रखें और उन्हें अपने पास ही रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।