Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जालंधर/ यूटर्न/23 मार्च।जालंधर के नकोदर रोड पर पंजाब आर्म्ड पुलिस (PAP) के एक कर्मचारी द्वारा फर्जी नाका लगाकर लोगों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों और एक निहंग सिंह की सतर्कता के कारण आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपी पीएपी में तैनात था और सिविल वर्दी में वाहन रोककर दस्तावेज चेकिंग के नाम पर पैसे मांग रहा था। वह अपने साथी के साथ वाहन रोककर राहगीरों से पैसों की मांग कर रहा था। जब हंगामा बढ़ा, तो उसका साथी अपनी कार में बैठकर मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी ने शुरू में अपनी गलती मानी, लेकिन बाद में बचने के लिए झूठी कहानी गढ़ने लगा और दावा किया कि वह किसी बाइक सवार का पीछा कर रहा था। इस पर स्थानीय लोग और निहंग सिंह भड़क गए। निहंग सिंह ने पुलिस को सूचित करने की बात कही, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और फर्जी नाके का भंडाफोड़ हुआ। भीड़ ने आरोपी की जमकर धुनाई की और उसने देर तक अपना मुंह छिपाया। थाना लांबड़ा की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से विभाग की छवि खराब होती है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। यह जालंधर में फर्जी नाके का पहला मामला नहीं है।