Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
नई दिल्ली/यूटर्न/27 मार्च। रिफाइनरी में कंस्ट्रक्शन कंपनी के गोदाम से कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह के 6 आरोपियों को एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने बुधवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गांव टाबर मस्त सहारनपुर यूपी निवासी बलराम उर्फ बल्लू और पानीपत के ददलाना निवासी मनीष, अजय, सागर, दलीप व संजय के रूप में हुई है। एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने जानकारी देते हुए बताया कि रिफाइनरी में काम कर रही मेसर्स थिसेनक्रुप उहडे इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जरनल मेनेजर अशोक ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि हमारी कंपनी रिफाइनरी के पी - 25 प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। कंपनी का साइट के पास ही सामान रखने के लिए गोदाम है। 22 अक्तूबर 2025 को गोदाम इंचार्ज ने परिसर में रखे सामान की जांच की तो कॉपर केबल चोरी होनी पाई गई। अज्ञात चोर 45 मीटर कॉपर केबल चोरी कर ले गए। थाना सदर पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए मैनेजर अशोक की शिकायत संज्ञान लेकर आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने बुधवार को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड के देहरादून से बलराम उर्फ बल्लू पुत्र अनुज निवासी टाबर मस्त सहारनपुर यूपी को काबू कर पूछताछ की तो उसने ददलाना निवासी अपने पांच साथी आरोपी मनीष, अजय, सागर, दलीप व संजय के साथ मिलकर रिफाइनरी में कंस्ट्रक्शन कंपनी के गोदाम परिसर से कॉपर केबल चोरी करना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी के पांचो साथी आरोपियों को बुधवार शाम को ददलाना गांव से गिरफ्तार किया। इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वे रिफाइनरी में लेबर व ड्राइवरी का काम करते और नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उन्होंने मिलकर अक्तूबर 2025 में रिफाइनरी में कंस्ट्रक्शन कंपनी के गोदाम से कॉपर केबल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने वीरवार को सभी 6 आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी सागर, संजय, अजय को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी बलराम उर्फ बल्लू, मनीष व दलीप को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही चोरी की कॉपर केबल बरामद करने का प्रयास करेगी।