Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/1 अप्रैल। चंडीगढ़ पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की सफेद होंडा एक्टिवा बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहाली निवासी लक्ष्मण मुंडा के रूप में हुई है। यह कार्रवाई एसएसपी यूटी कंवरदीप कौर के निर्देशों, एसपी सिटी के मार्गदर्शन और एसडीपीओ साउथ की निगरानी में सेक्टर-49 थाना पुलिस की टीम ने की। नाके पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया मामले के अनुसार 30 मार्च की रात सेक्टर-50/51 के पास बुरैल जेल रोड पर पुलिस टीम नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक बिना हेलमेट सफेद एक्टिवा पर आता दिखा। पुलिस को देखकर वह अचानक मुड़ने लगा, जिससे उसकी गाड़ी बंद हो गई। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में वह वाहन के कागजात नहीं दिखा सका। जांच में निकली चोरी की गाड़ी ई-चालान मशीन से जांच करने पर पता चला कि एक्टिवा (PB12S-4452) रुपनगर निवासी राज कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। वाहन मालिक से संपर्क करने पर उसने बताया कि उसकी एक्टिवा सितंबर 2024 में सेक्टर-40ए से चोरी हो गई थी, जिसकी शिकायत पहले ही दर्ज है। आगे की जांच जारी पुलिस ने बरामद वाहन को कब्जे में लेकर मलकाना में जमा करवा दिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।