Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जीरकपुर/यूटर्न/2अप्रैल।ढकोली थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी 17 वर्षीय भतीजी पिछले 8-9 महीनों से उनके पास रह रही थी और पंचकूला के सेक्टर-14 स्थित आईटीआई में ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही थी। 23 मार्च 2026 को वह रोजाना की तरह प्रशिक्षण के लिए घर से निकली, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जब प्रशिक्षण केंद्र में संपर्क किया गया तो पता चला कि लड़की उस दिन वहां पहुंची ही नहीं थी। इसके बाद सहेलियों से पूछताछ की गई, लेकिन शुरुआत में कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में एक सहेली मुस्कान से पूछताछ करने पर उसने एक मोबाइल नंबर दिया और बताया कि लड़की उस नंबर पर ‘विशाल’ नामक युवक से बात करती थी, जो बिलासपुर का रहने वाला है। परिजनों का आरोप है कि उक्त युवक ने शादी का झांसा देकर उनकी भतीजी को अपने साथ भगा लिया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और लड़की की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर दी है।