Uturn Time
Breaking
जनगणना 2027: कमलजीत सिंह पंछी ने स्व-गणना पूरी कर नागरिकों से भागीदारी की अपील की ऑपरेशन सेफ्टी: पंचकूला में बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती, 110 दिनों में 5809 चालान काटे सेक्टर 45 बुड़ैल की खराब सड़कें, सीवरेज और सफाई व्यवस्था को लेकर शादाब राठी ने सौंपा ज्ञापन चंडीगढ़ के रिहायशी इलाकों में प्रस्तावित बीएंडबी नीति का CRAWFED ने किया विरोध आईटी पार्क थाना पुलिस ने महिंद्रा पिकअप से इंजन वायर चोरी करने वाला आरोपी दबोचा चंडीगढ़ को मिली डॉग एम्बुलेंस, अब सड़क पर घायल पशुओं को मिलेगी तुरंत मदद राज्यपाल से मिले समाज सेवी , सेवा कार्यों पर हुई चर्चा आईटी पार्क थाना पुलिस ने 14.1 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर को दबोचा ट्रांसपोर्ट नगर की बदलेगी तस्वीर: सड़क रीकार्पेटिंग शुरू, पूरे एरिया के कायाकल्प की तैयारी पनेशिया कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत, 13 साल बाद बहाली के आदेश जीरकपुर में योगिता श्री के दफ्तर का उद्घाटन, श्री हिंदू तख्त की बैठक आयोजित डेराबस्सी मंडियों का दौरा, केंद्र की रियायतों से गेहूं खरीद में आई तेजी: संधू
Logo
Uturn Time
शहर के औद्योगिक क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और फेज-2 में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 0.75 से बढ़ाकर 2 करने के प्रस्ताव को 11 सदस्यीय समिति ने मंजूरी दे दी है। इससे उद्योगों को अपने प्लॉट पर पहले की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक निर्माण क्षेत्र विकसित करने का अवसर मिलेगा। यह प्रस्ताव अब अंतिम स्वीकृति के लिए यूटी प्रशासक के पास भेजा गया है। इसके बाद इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि संशोधित नियम जून 2026 तक लागू कर दिए जाएं। उद्योगों को कैसे होगा फायदा मौजूदा नियमों के तहत 1,000 वर्ग गज के प्लॉट पर केवल 750 वर्ग गज तक निर्माण की अनुमति है। नए प्रस्ताव के लागू होने के बाद इसी प्लॉट पर 2,000 वर्ग गज तक निर्माण संभव होगा। इससे उद्योगों को अतिरिक्त मंजिलें बनाने, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और जगह का बेहतर उपयोग करने का मौका मिलेगा। प्रशासन के अनुसार एफएआर बढ़ने से औद्योगिक प्लॉटों की व्यावसायिक उपयोगिता भी बढ़ेगी। उद्योगपति अपने अतिरिक्त स्थान को किराये पर देकर आय अर्जित कर सकेंगे, जबकि समान जमीन पर अधिक उत्पादन भी संभव होगा। लंबे समय से थी मांग उद्योग प्रतिनिधि लंबे समय से एफएआर बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि पड़ोसी शहर मोहाली और पंचकूला में एफएआर 2 से 3 के बीच होने के कारण चंडीगढ़ का औद्योगिक क्षेत्र प्रतिस्पर्धा में पीछे रह रहा था। फेज-3 के लिए भी बड़ा प्लान प्रशासन ने आगामी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3 में एफएआर को 2.5 से बढ़ाकर 3 करने का प्रस्ताव भी रखा है। साथ ही फेज-1 और फेज-2 में वर्तमान दो मंजिलों की सीमा को बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। रोजगार और निवेश को बढ़ावा चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्रों में करीब 3,500 औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं, जिनमें लगभग 24,000 लोग कार्यरत हैं। एफएआर में वृद्धि से न केवल मौजूदा इकाइयों के विस्तार का रास्ता खुलेगा, बल्कि नए निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है।