Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
शेख फाउंडेशन ने ईद-उल-अजहा पर दी शानदार डिनर पार्टी, मुंबई की जानी-मानी हस्तियों की रही मौजूदगी
होटल हॉलिडे इन, साकीनाका में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और देशहित की दुआओं के बीच सजी यादगार ईद महफिल
मुंबई: ईद-उल-अजहा के मुबारक मौके पर मुंबई के साकीनाका स्थित होटल हॉलिडे इन में शेख फाउंडेशन और 3M Enterprises Pvt. Ltd. की ओर से एक भव्य ईद डिनर दावत का आयोजन किया गया। इस शानदार समारोह की मेजबानी समाजसेवी मुश्ताक शेख ने की, जिसमें मुंबई की कई प्रतिष्ठित हस्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने शिरकत कर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इस आयोजन के प्रमुख आयोजकों में अशफाक शेख, मुश्ताक शेख और शेख फाउंडेशन के ट्रस्टीगण शामिल रहे। वहीं फाउंडेशन के युवा अध्यक्ष वकार शेख और स्टूडेंट विंग अध्यक्ष मोइन शेख ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस गरिमामयी शाम में दैनिक मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान, पूर्व विधायक वारिस पठान, चांदिवली विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप लांडे, कॉर्पोरेटर सोमनाथ सांगले, प्रख्यात इस्लामी विद्वान मुफ्ती मंज़ूर ज़ियाई, एडवोकेट शाहबाज़ दिलशाद खान, सलीम मापक्हान, डॉ. साबिर सैयद, अभिजीत राणे, साजिद पटेल, फारूक कलाडिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मेहमानों ने आपसी भाईचारे और मोहब्बत के साथ ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं साझा कीं तथा देश की तरक्की, अमन और सामाजिक सौहार्द के लिए दुआएं कीं। इस अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत झलक देखने को मिली, जिसने समारोह को खास बना दिया। दैनिक मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान ने मुश्ताक शेख और शेख फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और इंसानी रिश्तों को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। ईद की इस यादगार महफिल में मौजूद मेहमानों ने आयोजकों को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह समाज को जोड़ने वाले आयोजनों की उम्मीद जताई।