Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में आयोजित सर्वजातीय खाप सम्मेलन के बाद 21 सदस्यीय कमेटी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर लिव-इन रिलेशनशिप, हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन और प्रेम विवाह में माता-पिता की सहमति जैसे मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक व वैवाहिक कानूनों में सुधार की मांग रखी। इन विषयों पर 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में दोबारा विस्तृत बैठक होगी।
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में 11, 12 एवं 13 जून को आयोजित सर्वजातीय खाप सम्मेलन एवं चिंतन शिविर में उठाए गए सामाजिक एवं वैवाहिक मुद्दों को लेकर 21 सदस्यीय कमेटी ने बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व देशवाल खाप के प्रधान चौधरी संजय देशवाल ने किया। बैठक में खाप प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में उठाए गए प्रमुख सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इनमें लिव-इन रिलेशनशिप, हिंदू मैरिज एक्ट में आवश्यक संशोधन तथा प्रेम विवाह के मामलों में माता-पिता की सहमति से जुड़े विषय प्रमुख रहे। सम्मेलन में 36 बिरादरियों एवं विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों ने इन मुद्दों पर व्यापक चिंतन करते हुए सरकार के समक्ष मांगें रखने के लिए 21 सदस्यीय कमेटी गठित करने का निर्णय लिया था। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समाज में उत्पन्न हो रही विभिन्न सामाजिक चुनौतियों के समाधान के लिए सरकार, सामाजिक संगठनों और खाप प्रतिनिधियों के बीच संवाद आवश्यक है। इन विषयों पर कानूनी एवं सामाजिक स्तर पर प्रभावी पहल किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि इन सभी विषयों पर 22 अगस्त 2026 को अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में दोबारा विस्तृत बैठक एवं चिंतन किया जाएगा। इस बैठक में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण बेदी जी विशेष रूप से शामिल रहेंगे और विभिन्न खापों एवं समाज के प्रतिनिधियों की बात सुनेंगे। बैठक में सामाजिक एवं वैवाहिक कानूनों से जुड़े विषयों पर प्रतिनिधियों के सुझाव लिए जाएंगे तथा संभावित समाधान एवं आगे की कार्यवाही पर चर्चा