Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर लुधियाना फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन की 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ 19 और 20 अगस्त को लक्ष्मी लेडीज़ क्लब में आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी में सामाजिक जीवन, पंजाबी संस्कृति, प्रमुख घटनाओं और बदलते लुधियाना की तस्वीरें प्रदर्शित होंगी। स्वर्गीय वरिष्ठ फोटो पत्रकार धर्मवीर के पुराने कैमरे इस बार विशेष आकर्षण रहेंगे।
लुधियाना : विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर लुधियाना फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन (रजि.) की ओर से 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी *‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’* का आयोजन 19 और 20 अगस्त को लक्ष्मी लेडीज़ क्लब, गुरु नानक स्टेडियम के नजदीक किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन 19 अगस्त को सुबह 11 बजे पद्म श्री रजनी बैक्टर और एडीसीपी रुपिंदर कौर भट्टी करेंगी। एसोसिएशन के चेयरमैन गुरमीत सिंह, प्रधान कुलदीप सिंह काला और महासचिव गुरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में फोटो पत्रकारों द्वारा कैमरों में कैद सामाजिक जीवन, पंजाबी संस्कृति, महत्वपूर्ण घटनाओं, रोजमर्रा की जिंदगी और बदलते लुधियाना की चुनिंदा तस्वीरें प्रदर्शित की जाएंगी। इस बार स्वर्गीय वरिष्ठ फोटो पत्रकार धर्मवीर के पुराने कैमरे प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण रहेंगे। उनके परिवार की ओर से ये कैमरे एसोसिएशन को दिए जा रहे हैं। प्रदर्शनी का समापन 20 अगस्त शाम 4 बजे होगा। इसमें पद्म श्री डॉ. सरदारा सिंह जौहल, डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन, सचित अरोड़ा और ली फोर्ड के एमडी जीवन गुप्ता विशेष रूप से शिरकत करेंगे। एसोसिएशन ने शहरवासियों और फोटोग्राफी प्रेमियों से प्रदर्शनी देखने की अपील की है।