Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
18 दिवसीय कैंप में युवाओं को मिल रही सिख विरासत और गतका की सीख, सोहाना में गुरुद्वारा सिंह शहीदां में चल रहा गुरमत-गतका कैंप, युवाओं में दिखा उत्साह
मोहाली (Narendra Singh Danu) : बच्चों को सिख धर्म, इतिहास और परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहाना में 18 दिवसीय गुरमत और गतका प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप 1 जून से शुरू होकर 18 जून तक प्रतिदिन सुबह 6 से 9 बजे तक चलेगा। गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अनुसार, इस कैंप में बच्चों को सिख इतिहास, पंजाबी भाषा, गुरबानी कंठा, गुरमत शिक्षा, शास्त्र विद्या और गतका की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। कैंप के दौरान बच्चों के समग्र विकास और धार्मिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। समापन के अवसर पर गुरमत प्रश्नोत्तरी, गुरबानी कंठा और गतका प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कैंप के दौरान बच्चों को श्री चमकौर साहिब, दास्तान-ए-शहादत और अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन भी कराए जाएंगे, ताकि वे सिख इतिहास और गुरुओं की शहादत को करीब से समझ सकें। कैंप में प्रतिदिन गुरु का अटूट लंगर भी परोसा जा रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़ें, ताकि नई पीढ़ी सिख विरासत से मजबूत जुड़ाव बना सके।