Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/25 अप्रैल। बठिंडा में एक रेत-बजरी कारोबारी ने कोर्ट रीडर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले उसने रात में फेसबुक पर एक वीडियो भी डाली। इसमें उसने कहा कि सिटी डीएसपी-वन अमृतपाल भाटी, जज की रीडर, उसके टाइपिस्ट पति और एक वकील मिलकर मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं। मेरा जीना मुश्किल कर दिया है। वीडियो में आगे कहता है कि डीएसपी और कोर्ट कर्मचारी हर रोज घर के बाहर आकर हंगामा करते हैं। दिन में 100 बार कॉल करते हैं। सभी ने सांस लेने लायक नहीं छोड़ा है, जिसके चलते मैं अब जहर खाने को मजबूर हूं। कल सुबह मैं खत्म मिलूंगा। पोस्ट के बाद जब तक पुलिस उसके घर पहुंची, तो उसकी मौत हो चुकी थी। एसपी सिटी बठिंडा नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक संदीप कुमार के भाई मनीष कुमार के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। कोर्ट टाइपिस्ट और उसकी पत्नी ने ठगा वीडियो में कारेाबारी ने आरोप लगाया कि मेरा नाम संदीप कुमार उर्फ सोनू बंसल है। मैं नई बस्ती, गली नंबर दो, बठिंडा का रहने वाला हूं। मुल्तानिया रोड पर मेरी सीमेंट, रेते व बजरी की दुकान 'डी.एल. एंड कंपनी' के नाम से है। मेरा एक कस्टमर है, ड्रीम सिटी में प्लॉट नंबर 271 है। उसका नाम रमन जैन है, जो कचहरी में टाइपिस्ट का काम करता है। उनकी पत्नी रेनु बाला जज की रीडर है। चाचा सीनियर वकील हैं। सभी ने मिलकर धोखाधड़ी की और अब जीना मुश्किल कर दिया है। सीमेंट लेकर धमका रहे वीडियो में सोनू कहता है- कोर्ट टाइपिस्ट ने कोठी बनाने की बात कहकर मुझसे एडवांस में सीमेंट और बजरी बुक करवा ली। मैंने रेगुलर माल दिया। लेकिन मेरा एक माइनस प्वाइंट ये था कि मैं कच्ची पेमेंट लेता था और कोई रसीद नहीं देता था। मैंने एक 8 लाख की एंट्री अपनी पत्नी के अकाउंट में करवा दी, इसके बाद इन्होंने मुझे पैसे वापस करने की धमकियां देनी शुरू कर दी। सोनू ने कहा कि कोर्ट कर्मचारियों ने मुझसे माल लिया और उसके पैसे गूगल पे किए। लेकिन बाद में कोर्ट रीडर की पत्नी और उसके चाचा धमकियां देने लगे कि पैसे वापस दे, नहीं तो केस कर दूंगा। उन्होंने पुलिस में भी शिकायत कर दी। मेरे पास रसीद न होने के चलते मुझे फंसाया गया। मेरे से माल ले लिया तो मैं पैसे क्यों वापस करूंगा। डीएसपी भी धमका रहे मेरे पर केस डाला है कि मैंने इन लोगों से उधार लिया। ये ऑनलाइन पेमेंट का आरोप लगा रहे। डीएसपी-1 अमृतपाल भाटी भी इनके साथ मिलकर धमका रहे हैं। सेशन जज से केस डलवाने और करंट लगाने की धमकी दी जा रही। ये लोग हर रोज 100 फोन करते हैं। मेरा खून चूस लिया है। मुझे मरने पर ला दिया है। मैं कल सुबह मरा मिलूंगा। मेरे मरने के जिम्मेदार यह लोग होंगे। इस संबंध में डीएसपी सिटी-2 अरुण मुंडन ने बताया कि रमन ओर उसकी पत्नी रेणु को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी पर आरोपों की जांच पड़ताल की जा रही है। ---