Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/27 मई। शेरपुर चौक के पास रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने सरकारी हेल्पलाइन पर एम्बुलेंस के लिए कॉल की। लेकिन पौना घंटा एम्बुलेंस नहीं पहुंची। जब प्राइवेट एम्बुलेंस आई तो तब तक व्यक्ति की मृत्यू हो चुकी थी। एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रॉन्ग साइड से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में एक साइकिल सवार आ गया। जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना नंबर प्लेट के चल रही थी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। एएसआई ने कहा कि मामले में नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ----