Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अपने अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पांच आरोपियों को आठ आधुनिक पिस्तौलों और जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार कर सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ डी (21) निवासी गुरु की वडाली, अमृतसर; मनप्रीत सिंह उर्फ मान (26) निवासी गांव भैणी, अमृतसर; सुखराज सिंह उर्फ बिल्ला (29) निवासी गांव नौशहरा ढल्ला, तरनतारन; राहुल गिल उर्फ राहुल (22), जो भिखीविंड का निवासी है और वर्तमान समय में गांव दराजके, तरनतारन में रह रहा था; और अर्शदीप सिंह उर्फ गग्गड़ (25) निवासी गांव लोहके, तरनतारन के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है, जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास, अपहरण और जेल एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। बरामद किए गए पिस्तौलों में एक 9 एमएम जिगाना, एक .30 बोर पीएक्स 3 (चीन निर्मित), एक .30 बोर बेरेटा (इटली निर्मित), तीन 9 एमएम ग्लॉक और दो .32 बोर पिस्तौल शामिल हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशी तस्कर से संपर्क के लिए वर्चुअल नंबरों का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यह मॉड्यूल सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी जाने वाली हथियारों और नशे की खेप प्राप्त कर इन्हें पंजाब में आगे आपराधिक तत्वों को सप्लाई करता था। डीजीपी ने कहा कि नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान के लिए मामले में आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने हेतु आगे जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भूल्लर ने बताया कि विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने आरोपी राहुल गिल उर्फ राहुल को दो पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि राहुल के खुलासों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आगे आरोपी अर्शदीप उर्फ गग्गड़ को एक पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच के दौरान पुलिस टीमों ने दो अन्य सक्रिय सदस्यों - अर्शदीप उर्फ डी और मनप्रीत उर्फ मान की पहचान की और उन्हें उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे छेहरटा, अमृतसर स्थित मीरी पीरी अकादमी रोड के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे थे तथा उनके कब्जे से दो और पिस्तौल बरामद हुए। इसके अलावा उक्त आरोपियों द्वारा किए गए खुलासों के आधार पर पुलिस ने दो अन्य पिस्तौल भी बरामद कर लिए। पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी अर्शदीप उर्फ डी और मनप्रीत उर्फ मान ने खुलासा किया कि बरामद किए गए हथियार और गोला-बारूद उन्होंने आरोपी सुखराज उर्फ बिल्ला से खरीदे थे और उनके बयानों के आधार पर आरोपी सुखराज उर्फ बिल्ला को .30 बोर बेरेटा पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में अमृतसर के थाना छेहरटा में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 106 दिनांक 18-05-2026 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 (6,7,8) के तहत एफआईआर नंबर 110 दिनांक 21-05-2026 के अंतर्गत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।