Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/1 जून। जालंधर के जिला प्रशासकीय और जुडिशियल कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के डॉग स्क्वायड और एंटी साबोटाज विंग की अलग-अलग टीमों ने तलाशी अभियान चलाया। पुलिस जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स को चेक कर रही है। मेटल डिटेक्टर लगे होने के बावजूद पुलिस खुद पहले तलाशी ले रही है। उसके बाद ही कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर दाखिल होने दिया जा रहा है। अभी तक पुलिस को ऐसी कोई चीज संदिग्ध चीज नहीं मिली है। पार्किंग में ड्यूटी करने वाले कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पार्किंग में सभी वाहनों के सामान की चेकिंग की, लेकिन कुछ नहीं मिला। एएसआई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कुछ लोग परेशान करने वाला काम करते हैं। ये लोग बम की अफवाहें फैलाते हैं। धमकी देने वाले कब क्या कर दें, इसका कुछ पता नहीं होता। पुलिस अधिकारी यहां पहुंचे थे और अकेले-अकेले सामान की चेकिंग की है। धमकी किसने दी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। वकील बोले- स्कूलों के बाद अब कोर्ट को धमकी एडवोकेट करन कुमार भगत ने बताया कि बहुत ही बुरी बात है कि अब स्कूलों के बाद कोर्ट को भी धमकी मिलनी शुरू हो गई है। साइबर क्राइम को मेल की जांच करनी चाहिए। आजकल एआई का जमाना है। थ्रेट मेल का आईपी एड्रेस पता करना चाहिए। अभी तक थ्रेट मेल के मामले में लोग पकड़े नहीं जा सके हैं। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, रुटीन की तरह काम चल रहा घटना स्थल से पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस द्वारा इमारत को खाली नहीं करवाया गया और ना ही आने-जाने वाले लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया। इमारत में रूटीन की तरह काम चल रहा है। ---