Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/1 जून। 31 मई की देर रात शहर के साउथ सिटी बाईपास पर एक खौफनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते चार से पांच गाड़ियां आपस में जोरदार तरीके से टकरा गईं, जबकि एक ऑटो भी इस हादसे की चपेट में आ गया। चर्चा है कि यह हादसा नशे में धुत होने के कारण हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में करीब पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में ऑटो चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसकी टांग टूट गई और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि हादसे की वजह एक कार चालक की लापरवाही थी, जो कथित तौर पर नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। बताया जा रहा है कि नियंत्रण खोने के बाद उसकी गाड़ी ने अन्य वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। हादसे के बाद साउथ सिटी बाईपास पर लंबा जाम लग गया और देर रात तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने ट्रैफिक को धीरे-धीरे सामान्य करवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, इस दुर्घटना में चार से पांच वाहन शामिल थे। एक व्यक्ति की टांग टूटने के अलावा चार अन्य लोग घायल हुए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग के खतरनाक नतीजों की चेतावनी देता है। ----