Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
कांग्रेस में स्थिरता बरकरार, बदलाव की अटकलें खत्म
चंडीगढ़: कांग्रेस महासचिव एवं पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रदेश में कोई बदलाव नहीं होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई अहम बैठक के बाद बघेल ने कहा कि पंजाब से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदलने का कोई प्रस्ताव या विचार नहीं किया गया। बैठक में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बघेल ने कहा कि मीडिया में चल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को हटाने का कोई सवाल ही नहीं है। बघेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी। बघेल ने यह भी कहा कि चुनाव मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और राज्य के सभी नेता मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे। इस दौरान उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दे प्रमुख चुनावी विषय होंगे।