Uturn Time
Breaking
Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत
Logo
Uturn Time
BRICS सम्मेलन से पहले तैयारियों की समीक्षा बैठक
इंदौर में 9 जून से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय महत्व के ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन और विभिन्न विभागों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में कृषि विभाग के सचिव निशांत वरवड़े ने गुरुवार को इंदौर पहुंचकर आयोजन से जुड़े प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सम्मेलन में आने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के स्वागत, आवास, परिवहन, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सचिव ने Sheraton Grand Palace Indore, Indore Marriott Hotel तथा ग्रामीण हाट बाजार सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंडी एमडी कुमार पुरुषोत्तम, पर्यटन एमडी दिलीप यादव, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन का मानना है कि ब्रिक्स सम्मेलन के आयोजन से इंदौर को वैश्विक मंच पर अपनी कृषि, नवाचार और विकास उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा। सम्मेलन में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिससे कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में ज्ञान, तकनीक और अनुभवों के आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा।