Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता, पलवल में दो भाइयों की गिरफ्तारी
पलवल: जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत होडल क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को 50 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीला पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच होडल की टीम बहीन क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गांव गुराकसर निवासी अकीम और आबिद स्मैक की अवैध बिक्री में शामिल हैं और कोंडल मोड़ के पास ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बाइक चला रहे आबिद के पास कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला, जबकि पीछे बैठे अकीम की जेब से प्लास्टिक की पुड़िया में 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ बहीन थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि स्मैक की सप्लाई कहां से आई और इसे आगे किसे पहुंचाया जाना था।