Uturn Time
Breaking
Chandigarh: करनाल एनकाउंटर मामले में बड़ा फैसला, सीएम नायब सैनी ने दिए जांच के आदेश; स्टेट क्राइम ब्रांच करेगी जांच Pithoragarh: पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे मलबे और बोल्डरों ने तोड़ा वैली ब्रिज, दारमा-व्यास-चौदास घाटी का संपर्क कटा Derabassi: एसएसजीआई में पहली एनाटॉमी एवं फिजियोलॉजी प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने मॉडलों के जरिए समझाई मानव शरीर की कार्यप्रणाली Panchkula: जन हितैषी न्यूज और यूटर्न अखबार के सहयोग से पंचकुला और जीरकपुर में तीज उत्सव की धूम Amritsar: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए एसजीपीसी की पहल, अधिक वीजा जारी करने की मांग Mohali: 220 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में आरोपी बरी, अदालत ने पुलिस जांच में पाई गंभीर खामियां Mohali: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; 10 मोटरसाइकिल और आठ साइकिल बरामद Amritsar: माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, अब कटरा तक जाएगी सबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस बिजली का ट्रांसफार्मर लगाते हुए नीचे गिरा, दो लोग दबे गुडमंडी में ब्रांडेड बता बेची जा रही थी डुप्लीकेट असेसरी, हाईकोर्ट से आई टीम ने की रेड मेयर बिना चार्ज दिए विदेश दौरे पर गईं, सीनियर डिप्टी मेयर ने खुद ही लेटर जारी कर लिया चार्ज Amritsar: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर 6.50 लाख पौधे लगाने का संकल्प, अमृतसर में हरियाली बढ़ाने के लिए चला विशेष अभियान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/12 जून। सुंदर नगर इलाके में स्थित एक चिकन कॉर्नर अहाते में शराब पीकर निकल रहे भाजपा जिला प्रधान उम्मीदवार के भाई और पूर्व पार्षद के बेटे ने एक साथी संग मिलकर विवाद शुरु कर दिया। चर्चा है कि अहाते के बिल में 30 रुपए देने को लेकर शुरु हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि भाजपा नेता के भाई ने पिस्तौल निकाल ली। जिसके बाद फायरिंग कर दी। लेकिन इस दौरान किसी को जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। जिसके बाद अहाता मालिक ने अपने रिश्तेदारों व इलाके के लोगों के साथ मिलकर हमलावरों को पकड़ लिया। जिन्हें बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, छह कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। थाना दरेसी की पुलिस ने कैलाश नगर के आकाश की शिकायत पर बसंत नगर के राजन शर्मा और अंकुश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिल मांगने पर गाली गलोच की शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका फ्रैंड्स वाइन ठेके के साथ सनी चिकन कार्नर के नाम से अहाता है। जहां पर दोनों आरोपी शराब पीने के लिए बाइक पर आए थे। शराब पीने के बाद जाते हुए उन्हें बिल दिया गया। बिल में 30 रुपए ज्यादा होने की बात कहकर दोनों ने गाली गलोच करनी शुरु कर दी। जब उन्हें रोका तो आरोपियों ने पिस्तौल तान दी। जिसके बाद सड़क पर दो हवाई फायर किए। दोनों ने इतनी शराब पी रखी थी कि वे सही से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। भाजपा नेता का भाई और बेटा है एक आरोपी जानकारी के अनुसार आरोपी राजन शर्मा का परिवार राजनीतिक है। उसके पिता उमा दत्त शर्मा भाजपा के सीनियर लीडर है, जबकि भाई महेश शर्मा भाजपा के जिला प्रधान के उम्मीदवार की दौड़ में था। हालांकि उसे प्रधानगी नहीं मिल सकी। वहीं राजन की माता सुनीता शर्मा वॉर्ड 88 से पूर्व पार्षद है। साल 2024 के निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के नीरज आहूजा बूटा द्वारा उन्हें हरा दिया था। समझौता कराने में जुटे कई लीडर चर्चा है कि इस वारदात के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई। इस दौरान कई हिंदू नेता उन्हें बचाने के लिए थाने भी पहुंचे। वहीं देर रात से लेकर अगली सुबह तक कई लीडर समझौता कराने में जुटे रहे। हालांकि चर्चा है कि समझौता हो गया है। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि जिस व्यक्ति ने सरेआम सड़क पर खड़े होकर फायरिंग की, पब्लिक की जान को खतरे में डाला, उस पर पुलिस द्वारा अपनी तरफ से कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। चर्चा है कि ऐसे तो कल को कोई भी फायरिंग करके समझौता कर लेगा। ---