Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction gameBG678 review678 lotterybg678dmwindmwin logindm win lotteryjio lottery game6 Club apkgojackpotchambery porn6 club apk6 club game66 lottery gift code66 lottery gift codehindiscopegovernment jobsgovernment schemesadmit cardanswer keyexam resultssyllabuslotterygovernment newsjai clubcolor prediction gamejai club appjai club lotteryjai gamebigwin69bingoFree Bonus No DepositColor Game66 lottery6 Club Lottery6 club lottery6 club6 club gameblingwinbling winlodi777lodi777lodi 777gojackpotgojackpotpaldo77paldo77dhani gamedhani wintaya886club login43r43r
Thanesar: अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में सर्वखाप महापंचायत चिंतन शिविर आयोजित - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Hoshiarpur: गगन जी का टीला शिव मंदिर में शिव भक्तों ने की पूजा-अर्चना, मानवता के कल्याण की कामना Hoshiarpur: बाबा बालक नाथ जी के जयकारों के साथ शाहतलाई के लिए जत्था रवाना Thanesar: अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में सर्वखाप महापंचायत चिंतन शिविर आयोजित Mohali: विश्व रक्तदाता दिवस पर विश्वास फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित Panchkula: विश्व रक्तदाता दिवस पर विश्वास फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं में दिखा भारी उत्साह Chandigarh: गैंगस्टरों ते वार का 145वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 529 स्थानों पर छापेमारी, 302 गिरफ्तार Chandigarh: गरीबों को पक्के आवास देकर केंद्र और प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को किया मजबूत : कृष्ण पाल गुर्जर Chandigarh: 15 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान : मुख्य निर्वाचन अधिकारी Ludhiana.: लुधियाना में 346वें मासिक विधवा राशन एवं सहायता वितरण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी Panipat: गुरमुखी और गुरसिखी सिखलाई केंद्र बोहली का परीक्षा परिणाम घोषित Kurukshetra: रैड शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का किया आयोजन Kurukshetra: विशाल फ्री मेडिकल कैंप में लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं और जागरूकता
Logo
Uturn Time
"विभिन्न विषयों पर चिंतन मंथन,महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित"
थानेसर (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) : अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय उत्तर भारत सर्वखाप महापंचायत चिंतन शिविर के तीसरे एवं अंतिम दिन अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों, समाजशास्त्रियों, मीडिया प्रतिनिधियों, किसान नेताओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर गहन चिंतन-मनन किया। विभिन्न विषय विशेषज्ञों के विचार सुनने एवं व्यापक चर्चा के उपरांत अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। तीसरे दिन आयोजित विशेष सत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट रविंद्र ढुल, शिक्षाविद प्रोफेसर राजेश मलिक, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. डी.पी. वत्स, अमित सांगवान (एएजी) तथा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे और समकालीन सामाजिक चुनौतियों पर अपने सुझाव दिए। चिंतन शिविर में युवाओं के नैतिक उत्थान एवं नशामुक्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। प्रस्ताव पारित किया गया कि विद्यालयों से लेकर उच्च शिक्षण संस्थानों तक नैतिक मूल्यों एवं चरित्र निर्माण से संबंधित विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा खाप पंचायतें अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाएं। नशे की रोकथाम के लिए जिला स्तर पर निगरानी समितियों का गठन किया जाए, जिनमें खाप प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए ताकि सरकारी प्रयासों की प्रभावी निगरानी हो सके। हिंदू मैरिज एक्ट के अंतर्गत गांव, गोत्र एवं गुहांड के भीतर विवाह को वैध न माने जाने संबंधी विषय पर भी विस्तार से चर्चा हुई। विधि विशेषज्ञों की राय के आधार पर यह निर्णय लिया गया कि इस विषय को राज्य सरकारों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा तथा सभी खाप पंचायतें अपने-अपने क्षेत्रों के विधायकों से संपर्क कर विधानसभा में इस विषय को उठाने का प्रयास करेंगी। चिंतन शिविर में लिव-इन रिलेशनशिप तथा समलैंगिकता जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से इन विषयों पर व्यापक जन-जागरण अभियान चलाने तथा भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए संगठित प्रयास करने का आह्वान किया गया। प्रतिनिधियों ने इस बात पर भी जोर दिया कि जिस प्रकार इस चिंतन शिविर में सर्वसमाज की सहभागिता रही है, उसी प्रकार भविष्य के सामाजिक कार्यक्रमों में भी सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि किसी भी जाति, धर्म अथवा समुदाय के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वालों का खाप पंचायतें सामूहिक रूप से विरोध करेंगी। किसान हित, पर्यावरण संरक्षण तथा खाद्य पदार्थों की शुद्धता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्रों एवं खाप संगठनों के सहयोग से किसान मेले, कृषि प्रदर्शनियां तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। चिंतन शिविर में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि पारित प्रस्तावों को प्रभावी रूप से लागू करवाने के लिए 21 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया जाएगा, जो विभिन्न खाप पंचायतों एवं सामाजिक संगठनों से समन्वय स्थापित कर इन निर्णयों को धरातल पर लागू करवाने का कार्य करेगी। इस अवसर पर महान किसान नेता, राष्ट्रनिर्माता एवं ग्रामीण भारत के मसीहा दीनबंधु सर छोटूराम को भारत रत्न प्रदान किए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठी। देशभर से आए सैकड़ों सामाजिक संगठनों, खाप पंचायतों एवं प्रतिनिधिमंडलों ने अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र द्वारा चलाए जा रहे "दीनबंधु सर छोटूराम को भारत रत्न" अभियान के समर्थन में अपने लिखित समर्थन-पत्र सौंपे। उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि किसानों, मजदूरों एवं ग्रामीण समाज के उत्थान में सर छोटूराम के ऐतिहासिक योगदान को देखते हुए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में खत्री खाप, सहरावत खाप, देशवाल खाप, बाल्यान खाप सहित उत्तर भारत की अनेक खाप पंचायतों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। तीन दिवसीय चिंतन शिविर के सफल आयोजन, उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण के लिए उत्तर भारत सर्वखाप महापंचायत की ओर से अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सर्वखाप प्रतिनिधियों ने उन्हें सम्मान स्वरूप गदा भेंट कर अभिनंदन किया तथा कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. कृष्ण श्योकंद, प्रधान संजय देशवाल, डॉ. जोगेंद्र मोर, छात्र नेता रौनक खत्री तथा किसान नेता अक्षय नरवाल ने चिंतन शिविर के निष्कर्षों एवं पारित प्रस्तावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज के समक्ष उपस्थित चुनौतियों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है तथा चिंतन शिविर में लिए गए निर्णयों को लागू कराने के लिए सभी खाप पंचायतें, सामाजिक संगठन एवं जागरूक नागरिक मिलकर कार्य करेंगे।