Uturn Time
Breaking
Chandigarh: करनाल एनकाउंटर मामले में बड़ा फैसला, सीएम नायब सैनी ने दिए जांच के आदेश; स्टेट क्राइम ब्रांच करेगी जांच Pithoragarh: पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे मलबे और बोल्डरों ने तोड़ा वैली ब्रिज, दारमा-व्यास-चौदास घाटी का संपर्क कटा Derabassi: एसएसजीआई में पहली एनाटॉमी एवं फिजियोलॉजी प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने मॉडलों के जरिए समझाई मानव शरीर की कार्यप्रणाली Panchkula: जन हितैषी न्यूज और यूटर्न अखबार के सहयोग से पंचकुला और जीरकपुर में तीज उत्सव की धूम Amritsar: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए एसजीपीसी की पहल, अधिक वीजा जारी करने की मांग Mohali: 220 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में आरोपी बरी, अदालत ने पुलिस जांच में पाई गंभीर खामियां Mohali: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; 10 मोटरसाइकिल और आठ साइकिल बरामद Amritsar: माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, अब कटरा तक जाएगी सबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस बिजली का ट्रांसफार्मर लगाते हुए नीचे गिरा, दो लोग दबे गुडमंडी में ब्रांडेड बता बेची जा रही थी डुप्लीकेट असेसरी, हाईकोर्ट से आई टीम ने की रेड मेयर बिना चार्ज दिए विदेश दौरे पर गईं, सीनियर डिप्टी मेयर ने खुद ही लेटर जारी कर लिया चार्ज Amritsar: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर 6.50 लाख पौधे लगाने का संकल्प, अमृतसर में हरियाली बढ़ाने के लिए चला विशेष अभियान
Logo
Uturn Time
'उड़ान-2' योजना की भी शुरुआत; जयपुर मेट्रो फेज-2 समेत कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
जोधपुर (Narendra Singh Danu) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान दौरे पर जोधपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बहुप्रतीक्षित जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना 'उड़ान-2' का भी शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से रिमोट बटन दबाकर नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। अब पचपदरा रिफाइनरी का करेंगे उद्घाटन जोधपुर कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री भारतीय वायुसेना स्टेशन से हेलिकॉप्टर के जरिए बालोतरा जिले के पचपदरा के लिए रवाना हुए। वहां वे देश की प्रमुख एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। राजस्थान को मिलेंगी कई विकास परियोजनाओं की सौगात पचपदरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जयपुर मेट्रो फेज-2 सहित राज्य की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा राजस्थान में बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और परिवहन क्षेत्र से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं को गति देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।