Uturn Time
Breaking
Chandigarh: करनाल एनकाउंटर मामले में बड़ा फैसला, सीएम नायब सैनी ने दिए जांच के आदेश; स्टेट क्राइम ब्रांच करेगी जांच Pithoragarh: पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे मलबे और बोल्डरों ने तोड़ा वैली ब्रिज, दारमा-व्यास-चौदास घाटी का संपर्क कटा Derabassi: एसएसजीआई में पहली एनाटॉमी एवं फिजियोलॉजी प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने मॉडलों के जरिए समझाई मानव शरीर की कार्यप्रणाली Panchkula: जन हितैषी न्यूज और यूटर्न अखबार के सहयोग से पंचकुला और जीरकपुर में तीज उत्सव की धूम Amritsar: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए एसजीपीसी की पहल, अधिक वीजा जारी करने की मांग Mohali: 220 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में आरोपी बरी, अदालत ने पुलिस जांच में पाई गंभीर खामियां Mohali: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; 10 मोटरसाइकिल और आठ साइकिल बरामद Amritsar: माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, अब कटरा तक जाएगी सबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस बिजली का ट्रांसफार्मर लगाते हुए नीचे गिरा, दो लोग दबे गुडमंडी में ब्रांडेड बता बेची जा रही थी डुप्लीकेट असेसरी, हाईकोर्ट से आई टीम ने की रेड मेयर बिना चार्ज दिए विदेश दौरे पर गईं, सीनियर डिप्टी मेयर ने खुद ही लेटर जारी कर लिया चार्ज Amritsar: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर 6.50 लाख पौधे लगाने का संकल्प, अमृतसर में हरियाली बढ़ाने के लिए चला विशेष अभियान
Logo
Uturn Time
लखनऊ-झांसी समेत कई ठिकानों पर कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच तेज
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की गरौठा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। ईडी की इलाहाबाद जोनल यूनिट ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत लखनऊ, झांसी समेत कई स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। ईडी के अनुसार, यह कार्रवाई पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई है। एजेंसी उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीप नारायण सिंह यादव रियल एस्टेट, निर्माण कार्य और अन्य व्यावसायिक कंपनियों से जुड़े रहे हैं। उनके खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों की भी जांच चल रही है। तलाशी अभियान के दौरान ईडी की टीम ने पूर्व विधायक, उनके परिवार के सदस्यों तथा उनसे जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं के आवासीय एवं व्यावसायिक परिसरों की जांच की। इस दौरान दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, चल-अचल संपत्तियों से संबंधित रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। ईडी ने फिलहाल बरामदगी या जब्ती से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। तलाशी अभियान जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।