Uturn Time
Breaking
Chandigarh: करनाल एनकाउंटर मामले में बड़ा फैसला, सीएम नायब सैनी ने दिए जांच के आदेश; स्टेट क्राइम ब्रांच करेगी जांच Pithoragarh: पिथौरागढ़ में पहाड़ी से गिरे मलबे और बोल्डरों ने तोड़ा वैली ब्रिज, दारमा-व्यास-चौदास घाटी का संपर्क कटा Derabassi: एसएसजीआई में पहली एनाटॉमी एवं फिजियोलॉजी प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने मॉडलों के जरिए समझाई मानव शरीर की कार्यप्रणाली Panchkula: जन हितैषी न्यूज और यूटर्न अखबार के सहयोग से पंचकुला और जीरकपुर में तीज उत्सव की धूम Amritsar: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए एसजीपीसी की पहल, अधिक वीजा जारी करने की मांग Mohali: 220 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में आरोपी बरी, अदालत ने पुलिस जांच में पाई गंभीर खामियां Mohali: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; 10 मोटरसाइकिल और आठ साइकिल बरामद Amritsar: माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, अब कटरा तक जाएगी सबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस बिजली का ट्रांसफार्मर लगाते हुए नीचे गिरा, दो लोग दबे गुडमंडी में ब्रांडेड बता बेची जा रही थी डुप्लीकेट असेसरी, हाईकोर्ट से आई टीम ने की रेड मेयर बिना चार्ज दिए विदेश दौरे पर गईं, सीनियर डिप्टी मेयर ने खुद ही लेटर जारी कर लिया चार्ज Amritsar: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर 6.50 लाख पौधे लगाने का संकल्प, अमृतसर में हरियाली बढ़ाने के लिए चला विशेष अभियान
Logo
Uturn Time
विदेश मंत्रालय बोला- शांति, संवाद और कूटनीति ही समाधान का रास्ता
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : पश्चिम एशिया में हालिया सैन्य हमलों और बढ़ते तनाव पर भारत ने गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने, तनाव कम करने और ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचने की अपील की है, जिससे क्षेत्र की स्थिति और गंभीर हो सकती है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हाल की घटनाएं क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन सकती हैं। भारत का मानना है कि क्षेत्र में शांति, स्थिरता और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। भारत ने यह भी रेखांकित किया कि पश्चिम एशिया वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार का अहम केंद्र है। ऐसे में वहां किसी भी तरह की अस्थिरता का असर दुनिया की अर्थव्यवस्था और आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ सकता है। इसलिए ऊर्जा आपूर्ति और व्यापारिक गतिविधियां निर्बाध रूप से जारी रहनी चाहिए। विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि किसी भी विवाद का स्थायी समाधान सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि संवाद, कूटनीति और शांतिपूर्ण वार्ता के माध्यम से ही संभव है। भारत ने सभी पक्षों से बातचीत के जरिए मतभेद दूर करने का आग्रह किया है। बयान में कहा गया कि भारत क्षेत्र के घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के लिए किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का समर्थन करता रहेगा।